इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस

इस तरह अपने एंडरॉयड फोन को बना सकते हैं कंप्यूटर का माउस














अक्सर ऐसा होता है कि आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम कर रहे होते हैं और आपका माउस आपको तंग करता है। वहीं सही से कार्य नहीं करता या फिर आपके लैपटॉप का ट्रैक पैड टूट जाता है और भारी भरकम खर्च की वजह से उसे आप ठीक नहीं कराते। इन चीजों की वजह से आपको परेशानी होती है लेकिन आपको समझ नहीं आता कि इसे कैसे ठीक करें। तो चलिए आपको बताते हैं इसका सबसे आसान और बेहतरीन तरीका। आप अपने एंडरॉयड फोन को ही माउस बना सकते हैं। इसमें आप बिना किसी शुल्क के ही माउस का उपयोग कर सकते हैं।

अपने फोन का उपयोग माउस के रूप में करने के लिए

1.
 सबसे पहले अपने एंडरॉयड फोन में रिमोट माउस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करें।

2.
 इसके साथ ही पीसी या लैपटॉप में भी रिमोट माउस का पीसी क्लाइंट इंस्टॉल करें।

3.
 दोनों जगह इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने फोन को पीसी से कनेक्ट करना है।

4.
 फोन को आप वाईफाई या ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं। प्रयोग के दौरान हमने वाईफाई से कनेक्ट किया और यह बेहद आसानी से कनेक्ट हो गया।

5. 
कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले अपने पीसी और फोन में वाईफाई या ब्लूटूथ आॅन कर रिमोट माउस को ओपेन करना है।

6.
 इसके बाद आपको एक कोड दिया जाएगा। उसे डालते ही आप फोन कनेक्ट हो जाता है। अब आप आसानी से अपने फोन का उपयोग माउस के रूप में कर सकते हैं।

इस ऐप्लिकेशन के साथ आपका स्मार्टफोन माउस के रूप में इतना बेहतर तरीके से कार्य करता है कि आप देखकर दंग रह जाएंगे। यदि कनेक्टिविटी बेहतर हो तो आपको जरा सा भी हैंग नहीं मिलेगा।

माउस उपयोग के दौरान आप इसमें दो फिंगर का भी उपयोग कर सकते हैं जैसा कि माउस में देखने मिलता है। इसमें मैजिक ट्रैकपैड के अलावा मल्टीटच जेस्चर और फंक्शन कीबोर्ड भी मिलेगा। आप यहीं से मीडिया और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments