जानिये इंटरनेट से पैसे कमाने के आसान व सरल तरीके


दोस्तों इंटरनेट से पैसा कमाना आसान तो है लेकिन इसके लिए समय और असीम धैर्य आवश्यकता होती है। जो बहुत से लोगों में नहीं होती है और इसी कारण की वजह से इसमें बहुत कम लोग ही सफल हो पाते है। एक बात जो आपको हमेशा याद रखनी चाहिए की कोई भी ऐसा तरीका नहीं है जो आपको रातो रात करोड़पति बना दें। अगर आप इंटरनेट से पैसा कमाने में सफल होना चाहते है तो धैर्य और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते जाएं जो आप जरुर सफल होंगे। यहाँ मैं आपसे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में चर्चा करूँगा जिसे अपनाकर आप इंटरनेट से अच्छा खासा पैसा कमा सकते है।

                                                यूट्यूब पर विडियो अपलोड करना
यूट्यूब अब केवल विडियो देखने का ही प्लेटफोर्म नहीं रह गया है यूट्यूब पर आप विडियो अपलोड कर अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। अगर आप अच्छे विडियो बना सकते है जिसे लोग पसंद करें तो आप इसमें हाथ आजमा सकते है यह बहुत ही आसान है और इसे बिना पैसा लगाये शुरू किया जा सकता है।
Link:  YouTube

                                                   एफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कमाना

एफिलिएट मार्केटिंग पैसे कमाने का आसन तरीका है, इसमें लगभग सभी कम्पनियों का एक एफिलिएट प्रोग्राम होता है जिसके तहत आप किसी और को वहां से खरीददारी करने के लिए प्रेरित करते है तो उसका कुछ कमीशन आपको मिलता है। जैसे फ्लिप्कार्ट या अमेज़न से आपके द्वारा दिए गये रेफरल लिंक से कोई खरीददारी करता है तो कंपनी अपने फायदे उसका कुछ हिस्सा आपको देती है। अगर आपके पास कोई वेबसाइट, ब्लॉग या कोई ऐसा प्लेटफोर्म है जिससे बहुत से लोग जुड़े हुए है तो आप इस सुविधा से अच्छा पैसा कमा सकते है।

                                       फ्रीलांसर बनकर अच्छा पैसा बनाया जा सकता है

अगर आप कोई ऐसा काम जानते है जैसे लेख लिखना, लोगो बनाना, विडियो एडिटिंग, सोशल मीडिया पर प्रचार करना आदि तो आप आसानी से पैसा कमा सकते है, इसके लिए आपको फ्रीलांसर वेबसाइट पर खाता बनाना होगा जो बहुत आसान है और सबसे अच्छी बात इस काम की यह है की इसकी शुरुआत में आपको कोई पैसा नहीं लगाना पड़ेगा।
Link: Freelancer

                                                   वेबसाइट या ब्लॉग के द्वारा

दोस्तों आप वेबसाइट या ब्लॉग बनाकर अच्छा पैसा कमा सकते है, इसके लिए आपको थोड़ा तकनिकी ज्ञान होना चाहिए और अगर नहीं है तो आप किसी डिजाईनर की भी मदद ले सकते है। यह बहुत ही कम लागत जैसे 2 से 4 हजार में आसानी से बन जाएगी। इसके आलावा आप गूगल ब्लॉग पर भी निशुल्क ब्लॉग बना सकते है जो बहुत आसान है। अगर आपकी वेबसाइट या ब्लॉग पर लोग आना शुरू होते है तो आप उस पर विज्ञापन दिखाकर अच्छा खासा पैसा बना सकते है। इस काम में शुरू शरू में थोड़ी मेहनत की जरुरत होती है लेकिन एक बार लोग आना शुरू हुए तो बाद में यह बहुत आसान है।
Link:Blog & Website

                                                Shorte.st  से  लिंक शेयर कर के 

अगर आप whatsapp का उपयोग करते है तो ये आपके लिए बहुत ही लाभ कारी वेबसाइट है यहा केवल आप को अपनी एक id बनानी होगी उसके बाद आप इस वेबसाइट का यूज़ कर के किसी भी लिंक को शार्ट करे और उस लिंक को अपने whatsapp पर शेयर करे जितनी जादा क्लिक आप के लिंक पार होगी उतना जादा आप को पैसा मिलेगा   
Link: shorte.st

दोस्तों अगर आप इनमें से कोई भी काम शुरू करते है तो मुझे पूरी उम्मीद है की आप इसमें जरुर सफल होंगे। आखिर में एक बात जो आपको याद दिला दूँ इसमें आवश्यक है धेर्य और समय।